Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधकम अंकों का बोझ बना जानलेवा, नौंवी की छात्रा ने फांसी...

कम अंकों का बोझ बना जानलेवा, नौंवी की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने खुशी से बांटी थी मिठाई, जांच में जुटी पुलिस…

कोरबा। छत्तीसगढ़ कोरबा के जिले के बालको नगर क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक आने के कारण आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय छात्रा जानवी राजपूत ने 9वीं में 78 प्रतिशत लाई है। उन्होंने इससे अधिक परसेंट आने की अपेक्षा रखी थी। कम प्रतिशत आने पर जानवी ने आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा कि पिता ने बेटी को हौसला देने नए कपड़े और मिठाई भी बांटे थे, सोमवार की रात खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक जानवी का कमरा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा। अंदर जानवी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के मुताबिक, परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच बालको थाने को सौंपी जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानवी की सहेलियां और दोस्त भी शोक में लहर दौड़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts