Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेदूल्हा बनने का सपना अधूरा, मायूसी में युवक झूल गया फांसी के...

दूल्हा बनने का सपना अधूरा, मायूसी में युवक झूल गया फांसी के फंदे पर, परिजन गए थे मेला, जांच में जुटी पुलिस…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक युवक ने रिश्ता तय न होने से निराश होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

परिवार के मेले जाने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम बनकेला निवासी फाडीराम राठिया (24 वर्ष) की लाश उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिजनों के मुताबिक, वे पास के गांव में आयोजित गहीरा मेला देखने गए थे। जब वे सुबह लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलने के बाद उन्होंने देखा कि युवक ने प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली थी।

शादी न होने से था तनाव में

परिजनों का कहना है कि फाडीराम की शादी के लिए कई जगह बातचीत हुई थी, लेकिन हर बार रिश्ता तय नहीं हो पा रहा था। इसी वजह से वह मानसिक तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी निराशा के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts