Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधजिले में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ा, लापरवाही का नतीजा– ट्रैफिक सिग्नल...

जिले में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ा, लापरवाही का नतीजा– ट्रैफिक सिग्नल खराब, दो युवाओं की गई जान, चक्का जाम कर प्रशासन को दी चेतावनी…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हाल ही में काशीराम चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में ग्राम जकेला निवासी नितेश पोबिया (16) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गोकुल किशन (18) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम, पुलिस पर फूटा आक्रोश

इस घटना से आक्रोशित स्थानीय निवासियों और मृतकों के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि लोगों ने पुलिसकर्मियों से भिड़ने की कोशिश की और पत्थरबाजी भी हुई।

ब्लैक स्पॉट बन चुका है काशीराम चौक, सिग्नल भी रहता है खराब

स्थानीय लोगों के अनुसार, काशीराम चौक पहले से ही एक ब्लैक स्पॉट के रूप में जाना जाता है, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा। यहां ट्रैफिक सिग्नल अक्सर खराब रहता है और ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति के कारण हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है।

स्थानीय निवासियों की मांग – जल्द हो समाधान

क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यदि प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो रायगढ़ सड़क दुर्घटनाओं के मामले में सबसे आगे निकल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts