Sunday, June 15, 2025
Homeअपराधशादी की खुशियां बदलीं चीखों में, डीजे पर डांस कर रहे दो...

शादी की खुशियां बदलीं चीखों में, डीजे पर डांस कर रहे दो युवकों पर जानलेवा हमला…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के चांपा के बंधवा तालाब के पास एक शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रहे दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। घटना में साहिल पटेल (25) और राम धान पटेल (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपियों ने बच्चे के विवाद को लेकर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोविंदा से आई बारात में डीजे बज रहा था, तभी गोलू मांझी और श्रवण नामक दो युवक वहां पहुंचे। वे एक बच्चे को साथ लाए और आरोप लगाया कि बारात में किसी ने उसे मारा है। इसके बाद वे जबरन बच्चे से पहचान करवाने की कोशिश करने लगे।

चाकू से किया जानलेवा वार  

कुछ देर बाद दोनों युवक वापस आए और राम धान पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। जब साहिल पटेल ने बीच-बचाव किया, तो उसे भी चाकू मार दिया गया।

गंभीर रूप से घायल, बिलासपुर रेफर

बारातियों ने दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, राम धान पटेल की स्थिति नाजुक है। उसकी पीठ पर 3 इंच चौड़ा और 4 इंच गहरा घाव है, जिससे सीने के नीचे तक चोट पहुंची है। साहिल पटेल को भी चोटें आई हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

चांपा पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के चांपा के बंधवा तालाब के पास एक शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रहे दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। घटना में साहिल पटेल (25) और राम धान पटेल (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने बच्चे के विवाद को लेकर किया हमला मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोविंदा से आई बारात में डीजे बज रहा था, तभी गोलू मांझी और श्रवण नामक दो युवक वहां पहुंचे। वे एक बच्चे को साथ लाए और आरोप लगाया कि बारात में किसी ने उसे मारा है। इसके बाद वे जबरन बच्चे से पहचान करवाने की कोशिश करने लगे। चाकू से किया जानलेवा वार   कुछ देर बाद दोनों युवक वापस आए और राम धान पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। जब साहिल पटेल ने बीच-बचाव किया, तो उसे भी चाकू मार दिया गया। गंभीर रूप से घायल, बिलासपुर रेफर बारातियों ने दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, राम धान पटेल की स्थिति नाजुक है। उसकी पीठ पर 3 इंच चौड़ा और 4 इंच गहरा घाव है, जिससे सीने के नीचे तक चोट पहुंची है। साहिल पटेल को भी चोटें आई हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की चांपा पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।