Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधतेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को कुचला, मौके पर...

तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को कुचला, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद भागा ट्रक चालक…

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कोड़की पारा पंचायत की सरपंच प्रत्याशी कुसुमा चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, साहस खोल निवासी कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ बाइक से ओडिशा की ओर जा रही थीं। रास्ते में एक मोड़ पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक को देख उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रक कुसुमा को कुचलते हुए निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद क्या हुआ?

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts