Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधहैवानियत की हद: खेत से मटर तोड़ने का शक, मासूमों पर टूटा...

हैवानियत की हद: खेत से मटर तोड़ने का शक, मासूमों पर टूटा कहर, हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। खेत से मटर तोड़ने के शक में गांव के नाबालिग बच्चों को रस्सियों से हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा गया। हैरानी की बात यह रही कि इस अमानवीय सजा का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुवा का बताया जा रहा है।

पीड़ित बच्चों के पिता ने राजपुर थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कम उम्र के बच्चों के साथ क्रूरता की गई, जिससे वे गहरे डर और मानसिक आघात में हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और इसमें शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ कहा है कि बच्चों के साथ किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इलाके में रोष, कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना के सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी होने के बाद कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts