Wednesday, February 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़हाईकोर्ट के आदेश का तत्काल हुआ पालन दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिजनों...

हाईकोर्ट के आदेश का तत्काल हुआ पालन दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिजनों को मिला मुआवजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर में तीन साल की मासूम की रेप और हत्या के मामले में कोर्ट की पहल से पीड़िता की मां को बुधवार को मुआवजा दिया गया है। कोर्ट ने इसके लिए दो दिन का समय दिया था। अब शुक्रवार को इस मामले में फिर सुनवाई रखी गई है। ज्ञात हो कि सिरगिट्टी इलाके में 16 साल के एक नाबालिग ने 3 साल की बच्ची को बाथरूम में बंद कर लिया था। और उसने मासूम बच्ची रेप किया। इस दौरान दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार था। इस घटना के बाद लोगों ने आंदोलन भी किया था। अधिकारियों ने इस दौरान 10 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। इसमें 2.5 लाख रुपए तत्काल और बाकी 7.5 लाख रुपए प्रकरण के फैसले के बाद मिलना है।

हाईकोर्ट ने लिया था अपने संज्ञान में

तत्काल दी जाने वाली राशि भी पीड़ितों को नहीं मिली थी। इस बारे में मीडिया में खबरें आई थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा था। 3 अप्रैल को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के बाद दो दिन के भीतर मुआवजा देने का आदेश दिया था।

मासूम बच्ची के रेप मामले में पीड़िता मां को मिला पैसा

आदेश का उसी दिन पालन करते हुए पीड़िता की मां को 2.5 लाख रुपये का चेक सौंप दिया गया। राज्य विधिक सहायता प्राधिकरण के माध्यम से यह राशि दी गई। अब 5 अप्रैल को हो रही सुनवाई में शासन की ओर से की गई कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts