Friday, February 20, 2026
Homeअपराधएकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: शादी से इनकार पर युवती के पिता...

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: शादी से इनकार पर युवती के पिता पर चली गोली, आरोपी युवक गिरफ्तार…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोनदारों के आश्रित मोहल्ला संगम नगर में गुरुवार देर रात एकतरफा प्रेम का मामला हिंसक मोड़ पर पहुंच गया। शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती के पिता पर गोली चला दी। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, संगम नगर निवासी मां लखन साहू की नाबालिग बेटी से इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी एकतरफा प्रेम करता था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक काफी समय से युवती का पीछा कर उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। इस संबंध में परिजनों ने पहले भी बालको थाने में कई बार शिकायत दर्ज कराई थी।

शादी के लिए दबाव, विरोध पर फायरिंग

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 11 बजे आरोपी साहिल मासी युवती के घर पहुंचा और जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। युवती के पिता मां लखन साहू द्वारा विरोध करने पर आरोपी बौखला गया और अपने पास रखे हथियार से फायर कर दिया। हालांकि गोली निशाने से चूक गई और पिता बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी जब्त कर लिया है, जिसकी वैधता की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts