Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधसपनों की यात्रा बनी अंतिम यात्रा, कोरबा के 10 लोगों का सड़क...

सपनों की यात्रा बनी अंतिम यात्रा, कोरबा के 10 लोगों का सड़क हादसे में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, मृतकों के शव आज देर रात पहुंचेंगे, कल होगा अंतिम संस्कार…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं की बोलेरो सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के शवों का पंचनामा कर आज देर रात दर्री बरॉज क्षेत्र के कलमीडुग्गू लाया जा रहा है, जहां कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिवार के कई सदस्य एक साथ चले गए मौत के मुंह में

शुक्रवार को दर्री बरॉज क्षेत्र से दो परिवारों के पिता-पुत्र, एक परिवार के साला-जीजा समेत तीन अन्य लोग महाकुंभ में स्नान के लिए निकले थे। रात में अनुपपुर में विश्राम के बाद वे प्रयागराज के लिए आगे बढ़े, लेकिन देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ड्राइवर समेत सभी की मौत हो गई।

भाजपा पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों की भी मौत

इस हादसे में मृतकों में आठ लोग कलमीडुग्गू वार्ड से थे, जो हाल ही में निकाय चुनाव में भाजपा पार्षद प्रत्याशी राधा बाई महंत के समर्थक थे। उन्होंने पार्षद चुनाव में जीत के लिए पूरी मेहनत की थी।

जीत के बाद भी नहीं मनाया जश्न

भाजपा की पार्षद प्रत्याशी राधा बाई महंत दर्री जोन के कलमीडुग्गू वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुईं। प्रदेशभर में चुनावी जीत का जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन अपने समर्थकों की मौत के गम में डूबी राधा बाई ने कोई जश्न नहीं मनाया और ना ही फटाके फोड़े। क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts