Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधप्रेम के लिए आखिरी कदम: जब साथ जीने की ख्वाहिश ने ली...

प्रेम के लिए आखिरी कदम: जब साथ जीने की ख्वाहिश ने ली दर्दनाक मोड़, प्रेमी युगल ने एक साथ ट्रेन के सामने कूदकर खत्म की अपनी ज़िंदगी…

प्रेम कहानी का दुखद अंत: प्रेमी युगल ने साथ जीने की ख्वाहिश में जीवन समाप्त किया/

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। युवती की पहचान श्रेया फर्नांडिस और युवक की पहचान राहुल सिंह के रूप में हुई है।

श्रेया और rahul
                           श्रेया और राहुल

मिली जानकारी के अनुसार, श्रेया फर्नांडीस जो चरोदा की रहने वाली थी, एयरटेल कंपनी में काम करती थी। वहीं, राहुल सिंह सेक्टर 9 का निवासी था और मोबाइल फाइनेंस के क्षेत्र में कार्यरत था। काम के सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन इस प्यार को समाज और परिस्थितियों का साथ नहीं मिल पाया।

राहुल पहले से शादीशुदा था, और उसके घर वालों ने उसकी शादी कहीं और कर दी थी। इसके बावजूद, श्रेया और राहुल का एक-दूसरे के प्रति गहरा लगाव बना रहा। हालांकि, उनके रिश्ते में राहुल की शादी को लेकर तनाव और विवाद भी होते थे।

गुरुवार की रात जब गीतांजलि एक्सप्रेस हावड़ा-मुंबई रूट पर आ रही थी, तब दोनों ने एक साथ जीवन समाप्त करने का फैसला लिया। दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी में भेज दिया गया है।

परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है, लेकिन वे इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस घटना के पीछे के कारणों को समझने की कोशिश में जुटी है।

लेकिन यह घटना प्रेम और सामाजिक दबावों के बीच फंसे युवाओं की एक और दुखद दास्तान बयां करती है। उनकी कहानी ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सच्चे प्यार को समाज में स्वीकार्यता मिल सकती है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts