Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेनगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी के खर्च की सीमा बढ़ी, जानें नई...

नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी के खर्च की सीमा बढ़ी, जानें नई तय सीमा…

रायपुर। राज्य में होने वाली नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए पिछली बार की तुलना में ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने निकाय चुनाव में खर्च की नई सीमा तय कर दी गई है।

नगरीय प्रशासन विभाग से जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार तीन लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगर निगमों के पार्षद प्रत्याशी इस बार 8 लाख रुपये तक चुनाव लड़ने पर खर्च कर सकते हैं। तीन लाख से कम आबादी वाले नगर निगम में यह सीमा 5 लाख तय की गई है। पहले यह सीमा 5 लाख और तीन लाख रुपये थी। नगर पालिका परिषद में पार्षद प्रत्याशी के लिए खर्च की सीमा 2 लाख और नगर पंचायत में 75 लाख रुपये तय की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts