Monday, June 16, 2025
Homeअपराधदुपट्टे से मुंह बांधकर नाबालिग से किया दुष्कर्म... घर में थी लड़की.....

दुपट्टे से मुंह बांधकर नाबालिग से किया दुष्कर्म… घर में थी लड़की.. शहर छोड़कर भागने का फिराक में था आरोपी…

जांजगीर- चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग लड़की से रेप की वारदात हुई है। घर में अकेली लड़की का मुंह दुपट्टे से बांधकर आरोपी उसे कमरे में ले गया, जहां बलात्कार किया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 16 साल की नाबालिग 30 मई को अपने घर पर अकेली थी। माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। गुरुवार की सुबह 10 बजे राजेश लहरे घर में मेहमानी में आया था। इस बीच दोपहर करीब 2.30 बजे घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर दरवाजे का बंद कर दिया।

दुप्पटे से मुंह बांधकर किया रेप

उसके बाद नाबालिग से जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी राजेश लहरे ने उसके मुंह को चुनरी से बंद कर दिया। फिर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वहीं, पीड़िता ने डायल-112 को सूचना देनी चाही, लेकिन आरोपी उसका फोन भी लेकर भाग गया।

घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश लहरे भागने से पहले बिलासपुर रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। वही, लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

जांजगीर- चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग लड़की से रेप की वारदात हुई है। घर में अकेली लड़की का मुंह दुपट्टे से बांधकर आरोपी उसे कमरे में ले गया, जहां बलात्कार किया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 16 साल की नाबालिग 30 मई को अपने घर पर अकेली थी। माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। गुरुवार की सुबह 10 बजे राजेश लहरे घर में मेहमानी में आया था। इस बीच दोपहर करीब 2.30 बजे घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर दरवाजे का बंद कर दिया। दुप्पटे से मुंह बांधकर किया रेप उसके बाद नाबालिग से जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी राजेश लहरे ने उसके मुंह को चुनरी से बंद कर दिया। फिर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वहीं, पीड़िता ने डायल-112 को सूचना देनी चाही, लेकिन आरोपी उसका फोन भी लेकर भाग गया। घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश लहरे भागने से पहले बिलासपुर रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। वही, लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।