Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेमुस्लिम समुदाय ने पेश की एकता का मिसाल, रोजेदारों ने हिंदू नव...

मुस्लिम समुदाय ने पेश की एकता का मिसाल, रोजेदारों ने हिंदू नव वर्ष पर निकले शोभायात्रा में पिलाया शीतल जल…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर निकली शोभा यात्रा का मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। मुस्लिमों ने रमजान में रोजा रखा और हिंदू संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स पिलाया और प्रसाद बांटा। वहीं, आपसी भाई-चारा के साथ हिंदू नववर्ष और ईद मनाने की अपील की गई।

दरअसल, इस साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी 9 अप्रैल से हिंदू नव वर्ष शुरू हो रहा है। हर जगह नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां चल रही है। कई हिंदू संगठनों ने पहले से ही रैली-जुलूस और शोभायात्रा निकाली। नए वर्ष के स्वागत के उत्साह में शामिल होने लोगों से अपील कर रहे हैं।

60 गांव से युवकों ने निकाली रैली

रविवार शाम सम्राट विक्रमादित्य हिन्दू नव वर्ष समिति ने सीपत क्षेत्र के ग्राम कुली से विशाल शोभायात्रा निकाली। इसमें आसपास के करीब 60 गांव के हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित युवा बड़ी संख्या में भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए। इस शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं, क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लूतरा शरीफ में रैली का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान इंतजामिया कमेटी दरगाह लूतरा शरीफ, खादिमान मुतवल्ली कमेटी, व्यापारी संघ, ग्राम पंचायत के अलावा क्षेत्र के कई मुस्लिम प्रमुखों ने श्रद्धालुओं को पानी, शर्बत और कोल्ड ड्रिंक्स पिलाया। उन्हें नाश्ते के रूप में प्रसाद का भी वितरण किया।

हिंदू-मुस्लिम एकता कायम रहे

लूतरा शरीफ के खादिम उस्मान खान ने कहा कि देश में हिंदू मुस्लिम एकता कायम रहे। इसीलिए यहां हिंदू समुदाय की रैली का स्वागत कर इस पाक जमीं से संदेश देने का काम किया जा रहा है।

पदाधिकारी बोले- प्रेम और भाईचारा ऐसे ही बना रहे

हिंदू संगठनों की ओर से प्रणव शर्मा ने कहा कि वास्तव में हिंदुस्तान की यही खूबसूरती है कि एक मजहब दूसरे मजहब का स्वागत और सम्मान कर रहा है। सभी का ईश्वर एक है। भले ही लोगों की पूजा पद्धतियां अलग-अलग है, लेकिन हम सब एक हैं। भारत की भूमि में भाईचारा प्रेम सद्भाव बना रहे। यही संदेश देना इस स्वागत का उद्देश्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts