Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधपड़ोसी के घर से मिली महिला की नग्न अवस्था में लाश, रेप...

पड़ोसी के घर से मिली महिला की नग्न अवस्था में लाश, रेप और हत्या की आशंका, पलंग से बंधे हुई थे हाथ, जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर में महिला की हत्या, पड़ोसी पर अवैध संबंध का शक/

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश नग्न हालत में पड़ोसी युवक के घर से मिली। पुलिस को शक है कि महिला का पड़ोसी युवक के साथ अवैध संबंध था। हत्या की यह वारदात बेहद संवेदनशील है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

हत्या से पहले रेप की आशंका

महिला के दोनों हाथ पलंग से बंधे हुए थे और पुलिस को आशंका है कि युवक ने रेप के बाद हत्या की होगी। महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार करके हत्या की गई है। आरोपी उत्तम साहू, जो घटना के बाद से फरार है, पर महिला को अपने घर बुलाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम देने का आरोप है।

पति काम से नागपुर गया हुआ था

मृतका के पति एक निजी फैक्ट्री में ऑपरेटर के रूप में काम करते हैं और घटना के समय नागपुर में थे। 28 जनवरी को आखिरी बार उनकी पत्नी से फोन पर बात हुई थी, लेकिन शाम को बेटे ने फोन पर बताया कि मां कहीं चली गई है और छोटा भाई रो रहा है। इसके बाद महिला के पति ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की लेकिन पत्नी का कहीं पता नहीं चला।

पड़ोसी के घर से मिली लाश

उसी दिन गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोसी उत्तम साहू के घर से एक महिला की लाश मिली है, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। महिला की पहचान उसी गायब महिला के रूप में की गई। मौके पर खून फैला हुआ था और आरोपी युवक फरार था।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और हर एंगल से जांच कर रही है। महिला और आरोपी युवक के बीच फोन पर बातचीत होती थी, जिसे लेकर महिला के पति ने भी विरोध जताया था। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts