Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधठेकेदार से 500-500 के नोटों का बंडल लेते कैमरे में कैद हुआ...

ठेकेदार से 500-500 के नोटों का बंडल लेते कैमरे में कैद हुआ एसडीओ, मचा हड़कंप, सरकारी फाइलों के पीछे चल रहा था खेल, वीडियो वायरल…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पदस्थ एक एसडीओ का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अधिकारी को 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए साफ देखा जा सकता है। यह वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है, हालांकि फिलहाल इस मामले में किसी भी तरह की आधिकारिक कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे एसडीओ का नाम एमए खान है, जो अमृत जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले में एक ठेकेदार का भुगतान एसडीओ एमए खान द्वारा रोक दिया गया था। जब ठेकेदार ने रुके हुए बिल को लेकर एसडीओ से संपर्क किया, तो आरोप है कि अधिकारी ने बिल पास करने के बदले 1.20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।

भुगतान न मिलने से परेशान ठेकेदार ने मजबूरी में एसडीओ को रिश्वत की रकम दे दी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने चुपचाप पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एसडीओ ठेकेदार से 500-500 रुपये के नोटों के बंडल लेते हुए नजर आ रहे हैं।

कार्रवाई का इंतजार

हालांकि, अब तक न तो ठेकेदार की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है और न ही प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम जल्द कार्रवाई कर सकती है। एसीबी दुर्ग जिले के संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और मामले को लेकर लगातार चर्चाएं तेज होती जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts