Tuesday, February 10, 2026
Homeअपराधजिस पर था भविष्य संवारने का जिम्मा, वही निकला आरोपी! स्कूल प्राचार्य...

जिस पर था भविष्य संवारने का जिम्मा, वही निकला आरोपी! स्कूल प्राचार्य पर गंभीर आरोप, दर्ज FIR, अब तलाश में जुटी पुलिस…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक शासकीय स्कूल के प्राचार्य पर नाबालिग छात्रा से अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसके बाद से वह फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला में अध्ययनरत नाबालिग छात्रा ने अपने स्कूल के प्राचार्य युवधन जायसवाल पर बैड टच करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने साहस जुटाकर घर पहुंचकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजन सीधे पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है, वहीं अभिभावकों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts