Monday, June 16, 2025
Homeअन्य खबरेकल खुल सकता है मौसम... मिल सकती है बारिश से राहत... जानिए...

कल खुल सकता है मौसम… मिल सकती है बारिश से राहत… जानिए मौसम का हाल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ कई स्थानों पर आज 2 से 4 सेमी तक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम बने हुए हैं। तेलंगाना और उसके आसपास पास एक चक्रवात बना हुआ है। एक सिस्टम केरल और तेलंगाना में सक्रिय है। वहीं, झारखंड के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इन सबका का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। पहले हवा के साथ बड़े पैमाने पर नमी आई, तब प्रदेश में आसमान साफ था और तेज धूप हो रही थी। नम हवाओं के आने से बादल छाने लगे और पिछले शनिवार के बाद से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी हालात इसी तरह बने रह सकते हैं। प्रदेश के कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक और अंधड़ के बीच हल्की वर्षा होने की संभावना है।

वहीं, राजधानी रायपुर के मौसम को लेकर विभाग का अनुमान है कि यहां गुरुवार को आसमान साफ रह सकता है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। आज रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर। छत्तीसगढ़ कई स्थानों पर आज 2 से 4 सेमी तक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम बने हुए हैं। तेलंगाना और उसके आसपास पास एक चक्रवात बना हुआ है। एक सिस्टम केरल और तेलंगाना में सक्रिय है। वहीं, झारखंड के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इन सबका का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। पहले हवा के साथ बड़े पैमाने पर नमी आई, तब प्रदेश में आसमान साफ था और तेज धूप हो रही थी। नम हवाओं के आने से बादल छाने लगे और पिछले शनिवार के बाद से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी हालात इसी तरह बने रह सकते हैं। प्रदेश के कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक और अंधड़ के बीच हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, राजधानी रायपुर के मौसम को लेकर विभाग का अनुमान है कि यहां गुरुवार को आसमान साफ रह सकता है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। आज रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है।