Monday, June 16, 2025
Homeअपराधयुवती बोली— कांग्रेस नेता ने शादी का वादा कर 10 साल तक...

युवती बोली— कांग्रेस नेता ने शादी का वादा कर 10 साल तक बनाया संबंध, फिर गर्भवती होने पर कराया एबॉर्शन, दूसरे से रचा रहा शादी…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक समय में युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव रह चुका है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता के बीच करीब 10 वर्षों तक प्रेम संबंध रहा। इस दौरान युवक ने युवती को शादी का वादा किया, लेकिन समय बीतने के साथ उसने विवाह से इनकार कर दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि रिलेशनशिप के दौरान जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने उस पर गर्भपात का दबाव डाला और जबरन एबॉर्शन कराया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि एक युवती ने पद्मनाभपुर थाने में शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि साल 2015 में उसकी मुलाकात भिलाई निवासी मो. आमिर सिद्दकी (35 साल) से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आमिर ने लड़की को शादी का वादा किया, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद भी आमिर और लड़की साल 2015 से 2025 तक एक साथ रहे। दोनों के बीच मिलना-जुलना होता रहा।

एक युवती ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी आमिर ने उसे शादी का झांसा देकर समय-समय पर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा करते हुए उसका गर्भपात करवा दिया। कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि आमिर का निकाह किसी अन्य युवती से होने वाला है। जब उसने इसका विरोध किया और शादी का दबाव बनाया, तो आमिर ने विवाह से इंकार कर दिया।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को ‘बिफोर टाइम’ कोर्ट में पेश किया गया। इसके लिए दुर्ग जिला न्यायालय की संबंधित कोर्ट को निर्धारित समय से पहले खोला गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक समय में युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव रह चुका है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता के बीच करीब 10 वर्षों तक प्रेम संबंध रहा। इस दौरान युवक ने युवती को शादी का वादा किया, लेकिन समय बीतने के साथ उसने विवाह से इनकार कर दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि रिलेशनशिप के दौरान जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने उस पर गर्भपात का दबाव डाला और जबरन एबॉर्शन कराया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि एक युवती ने पद्मनाभपुर थाने में शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि साल 2015 में उसकी मुलाकात भिलाई निवासी मो. आमिर सिद्दकी (35 साल) से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आमिर ने लड़की को शादी का वादा किया, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद भी आमिर और लड़की साल 2015 से 2025 तक एक साथ रहे। दोनों के बीच मिलना-जुलना होता रहा। एक युवती ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी आमिर ने उसे शादी का झांसा देकर समय-समय पर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा करते हुए उसका गर्भपात करवा दिया। कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि आमिर का निकाह किसी अन्य युवती से होने वाला है। जब उसने इसका विरोध किया और शादी का दबाव बनाया, तो आमिर ने विवाह से इंकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 'बिफोर टाइम' कोर्ट में पेश किया गया। इसके लिए दुर्ग जिला न्यायालय की संबंधित कोर्ट को निर्धारित समय से पहले खोला गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।