Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधजिले में दिनदहाड़े उठाईगिरी: बाइक सवार बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर...

जिले में दिनदहाड़े उठाईगिरी: बाइक सवार बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर 1.5 लाख लूटे, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर 1.5 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

बैंक से निकाले थे 2 लाख रुपये

तुलसी नगर निवासी पीडीएस ट्रांसपोर्टर शैलेंद्र शर्मा शुक्रवार को टीपी नगर स्थित आईडीबीआई बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर निकले थे। निहारिका में 50,000 रुपये एक व्यवसायी को देने के बाद उन्होंने बाकी 1.5 लाख रुपये कार की ग्लव बॉक्स में रख दिए।

मुख्य सड़क पर वारदात, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी मुख्य मार्ग पर अचानक बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़ा और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन, मानिकपुर और सीएसईबी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts