Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधनौवीं कक्षा के छात्रों के बीच हेयर स्टाइल हुआ विवाद, फिर धारदार...

नौवीं कक्षा के छात्रों के बीच हेयर स्टाइल हुआ विवाद, फिर धारदार हथियार से सीने पर ताबड़तोड़ वार, नाबालिक आरोपी हिरासत में…

रायपुर में बाल कटिंग स्टाइल को लेकर छात्र के बीच विवाद, नाबालिग छात्र की हत्या/

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां बाल कटिंग को लेकर दो नौवीं कक्षा के छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र की हत्या हो गई। यह घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के प्रेमनगर इलाके की है।

बाल कटिंग स्टाइल को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से दोनों छात्रों के बीच हेयर स्टाइल को लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह, जब मृतक छात्र स्कूल के लिए निकला, तो उसी दौरान आरोपी छात्र से फिर से उसका विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी छात्र ने नुकीले धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में छात्र की मौत

आरोपी ने मृतक छात्र के सीने पर जोरदार वार किया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद, स्थानीय लोग घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी

गुढ़ियारी पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छात्र और मृतक दोनों ही नौवीं कक्षा के छात्र थे, और दोनों के बीच यह विवाद बाल कटिंग स्टाइल को लेकर था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिवार में छाया मातम

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा इलाका इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts