Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेबिलासपुर में तूफानी बारिश का कहर, तेज हवाओं के बीच आकाशीय बिजली...

बिलासपुर में तूफानी बारिश का कहर, तेज हवाओं के बीच आकाशीय बिजली और बारिश, शहर में कई पेड़ टूट कर सड़कों पर गिरे…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार की दोपहर तक गर्मी से लोग बेहाल थे। तेज धूप और उमस भरे मौसम ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया। लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन गई। तेज हवाएं चलने लगीं और इसके साथ ही आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के बीच तेज बारिश शुरू हो गई।

तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़ धराशायी हो गए। कई पेड़ सड़क पर गिर गए जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। साथ ही शहर के कई जगहों पर बैनर पोस्टर भी गिरे। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

अचानक आए इस मौसम परिवर्तन ने एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी बदलाव की संभावना जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts