जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेन्द्री घूमर जलप्रपात में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि जलप्रपात की सैर पर आए युवक और युवती अचानक 100 फीट गहरी खाई में गिर गए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बकावंड क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि यह घटना एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा थी या किसी अन्य कारणवश उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, तेलंद्र देवांगन और तनुजा देवांगन बाइक से मेंद्री घूमर जलप्रपात पहुंचे थे। दोनों पर्ची कटाकर घूमने चले गए, काफी देर तक नहीं लौटने पर पर्यटक समूह सदस्य लक्ष्म कश्यप ने ढूंढना शुरू किया। दोनों जलप्रपात से करीब 100 फीट निचे खाई में गिरे नजर आए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लगभग दो घंटे की मशक्क्त के बाद शवों को बाहर निकाला।
घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लेकिन अबतक युवक और युवती कैसे जलप्रपात से नीचे 100 फीट खाई में गिरे या उन्होंने आमहत्या की है। इसकी पुष्टि नहीं है। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर जांच में गई है। वहीं पुलिस जांच शुरू कर दी है।