Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधस्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा! ट्रेलर की चपेट में आने से मजदूर...

स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा! ट्रेलर की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर मौत, कोयला खाली करते वक्त हुआ हादसा, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में स्थित कॉल बेनिफिकेशन स्टील एंड पावर प्लांट के अंदर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेलर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर कोयला खाली करने का काम कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार में पीछे हटते ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मजदूर की मौके पर ही जान चली गई।

घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्लांट प्रबंधन सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहा है और मजदूरों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और आरोपी चालक एवं प्लांट प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts