Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधदर्दनाक सड़क हादसा: आमने-सामने बाइक भिड़ंत, युवक की मौत, तीन घायल...

दर्दनाक सड़क हादसा: आमने-सामने बाइक भिड़ंत, युवक की मौत, तीन घायल…

जीपीएम। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मरवाही थाना क्षेत्र के भर्रीढांड गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात दुर्गेश रजक अपनी बाइक से ईश्वर और विवेक के साथ भर्रीढांड से मरवाही की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक को नोहर सिंह चला रहा था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्गेश रजक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नोहर सिंह समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा, जहां प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से मृतक दुर्गेश रजक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घायलों की स्थिति में सुधार होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts