रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये नवीन पदस्थापनाएं अस्थाई रूप से आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगी। आदेश में अधिकारियों के नाम और उनकी नवीन पदस्थापना का उल्लेख कॉलम क्रमांक-4 में किया गया है। शासन ने यह निर्णय प्रशासनिक सुगमता और कार्य दक्षता को ध्यान में रखते हुए लिया है।