Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधट्रिपल मर्डर: डीजे में नाचने को लेकर 2 पक्षों में चले लाठी...

ट्रिपल मर्डर: डीजे में नाचने को लेकर 2 पक्षों में चले लाठी डंडा, चाकू … हुई 3 की मौत… कई घायल… पुलिस की कारवाई पर सवाल…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गणेश चतुर्थी से पहले दो गुटों के बीच खूनी संघर्स हो गया। जिसमें 2 सगे भाइयों सहित 3 लोगों को पीट पीट पीट कर मार डाला। इस बीच चाकू बाज़ी से कई लोग घायल हो गए है। एक की हालात बेहद नाजुक है। पूरा मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, घटना 6 सितंबर के नंदनी खुंदनी गांव में पुराना शीतला मंदिर गणेशजी मूर्ती स्थापना उत्सव मनाया जा रहा था। इस बीच डीजे में लोग डांस का रहे थे। तभी यादव मोहल्ले के धन्नू अपने दोस्तों के साथ पहुंचे। और डीजे में नाचने लगे।

दूसरे मोहल्ले से आने पर जताई आपत्ति, दो पक्षों हुई बहस

स्थानीय लोगों और समिति के पदाधिकारियों ने दूसरे मोहल्ले से आने पर आपत्ति जताई। इस पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गया। मामला शांत होने पर अगले दिन शनिवार सुबह मोहल्ले के बड़े-बुजुर्ग लोगों ने उन्हें बुलाया और आपस में सुलह करवा दी। बताया जा रहा है कि, इसके बाद रात करीब 8 बजे वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन कर शीतला मंदिर के पास बुलाया। आरोप है कि जैसे ही आकाश वहां पहुंचा तो धन्नु यादव मारपीट करने लगा। इसी बीच आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए।

लोगों ने लाठी डंडा से की पिटाई

धन्नु यादव, करण यादव और वासु यादव को लोगों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसे से बुरी तरह पीटा। दोनों गुट में चाकूबाजी भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश और करण सगे भाई थे, जबकि वासु उनका चचेरा भाई था। राजेश बोरिया गांव में मजदूरी करता था। उसकी 9 महीने की बेटी है। वहीं करण JCB चलाता था, जबकि वासु माइंस में काम करता था। आकाश भी खेती किसानी करता है।

विवाद होने के बाद पहुंची पुलिस

घटना के बाद गांव के लोगों ने नंदिनी थाने को देर रात घेर लिया। उन लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि, थाना प्रभारी को विवाद की सूचना दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे नहीं देखा। तीन युवकों की मौत होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने 10 लोगों लिया हिरासत में

बवाल को देखते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि, कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आकाश को अधिक चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

अभी पूरे गांव में तनाव का माहौल है। थाना क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया है। किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो इसको देखते हुए घटना स्थल और दोनों मोहल्ले में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts