Wednesday, February 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़VIDEO: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी ट्रक... बिलासपुर जिले...

VIDEO: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी ट्रक… बिलासपुर जिले में हुआ हादसा… घटना के बाद से ड्राइवर और हेल्पर लापता… पुलिस तलाश में जुटी…

बिलासपुर/मस्तूरी। छत्तीसगढ़ के मस्तूरी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सड़क हादसे में अनियंत्रित कैप्सूल ट्रक शिवनाथ नदी में जा गिरा। जो पुल में लगे रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा घुसी है। हादसे में अब तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिल पाई है। वही ट्रक का चालक और हेल्पर भी लापता है।

पुल के रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में स्थित शिवनाथ नदी में बने पुल पर बीती रात 3 से 4 बजे के बीच एक कैप्सूल ट्रक पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए लगभग 20 फिट गहरी शिवनाथ नदी में जा गिरा। ड्राइवर और हेल्पर का कोई जानकारी नहीं मिल पाया है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की दुर्घटना होने के बाद चालक और हेल्पर शिवनाथ नदी से निकलकर मौके से फरार हो गए होंगे।

ड्राइवर और हेल्पर लापता

वहीं ग्रामीणों ने बताया की सुबह भोर में जब ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे। तब उन्होंने नदी में तैर रही एक ट्रक को देखा, जिसके बाद किसी अनहोनी के डर से अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस को इसकी जानकारी दी। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी के अंदर डूब रही ट्रक के केबिन में ड्राइवर और हेल्पर के फंसे होने की शंका में ग्रामीणों के साथ केबिन को देखा लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जिससे आशंका जताई जा रही है। की दुर्घटना के बाद चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए होंगे। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच ट्रक को नदी से निकालने के प्रयास में जुट गई है। वही यह दुर्घटना किस वजह से हुई। ट्रक ड्राइवर के मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts