Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधनकली नोट खपाने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार,100- 100 रुपए के 53 जाली...

नकली नोट खपाने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार,100- 100 रुपए के 53 जाली नोट बरामद…

कांकेर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले में नकली नोट खपाने की कोशिश करने वाले दो नाबालिगों को पुलिस ने दबोच लिया है। उनके पास से कुल 53 जाली नोट बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 5,300 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को सूचना मिली थी कि दो युवक अलग-अलग दुकानों में नकली नोट देकर सामान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के. एलीसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मोहसिन खान के निर्देशन में थाना कांकेर की टीम ने रेड कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान एक बालक के लोअर जेब से 18 जाली नोट और दूसरे के जींस से 28 जाली नोट बरामद हुए। बाद में मेमोरण्डम के आधार पर 7 और नोट मिले। इस तरह कुल 53 नकली नोट पुलिस ने जब्त किए।

थाना कांकेर में बालकों के खिलाफ अपराध क्रमांक 358/2025 दर्ज किया गया है। मामला धारा 179, 180, 305, 331(4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। दोनों नाबालिगों को 1 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया।

एसडीओपी कांकेर मोहसिन खान ने बताया कि नकली नोट से जुड़ी ऐसी घटनाओं पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है और आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts