Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधमामूली विवाद पर दो युवकों की जानलेवा पिटाई, जबड़े और कंधे पर...

मामूली विवाद पर दो युवकों की जानलेवा पिटाई, जबड़े और कंधे पर गंभीर चोटें, अस्पताल में जिंदगी और दर्द से जूझ रहे घायल युवक, जांच में जुटी पुलिस…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा कस्बे में शनिवार देर रात हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां मामूली कहासुनी पर आरोपी लक्ष्मी आदित्य ने दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। घटना इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक लहूलुहान हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पूरा मामला पास ही लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक बिर्रा निवासी किशोर चंद्रा और आनंद चंद्रा रात को भोजन करने निकले थे। उसी दौरान वहां आरोपी लक्ष्मी आदित्य भी आ गया। बातचीत के दौरान उसने युवकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस पर पीड़ित युवकों ने विरोध जताया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट पर उतर आया।

कैमरे में कैद हुई बर्बरता

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी लगातार दोनों युवकों पर हमला कर रहा है। वह उन्हें मुक्कों से पीटते हुए जमीन पर गिराकर भी मार रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से घटना ने तूल पकड़ लिया है और लोगों में आक्रोश है।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मारपीट में एक युवक का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरे के कंधे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। दोनों को चाम्पा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने लंबे इलाज की जरूरत बताई है।

पुलिस ने की कार्रवाई

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी आदित्य के खिलाफ मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। हालांकि खबर लिखे जाने तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और CCTV फुटेज केस डायरी में शामिल कर लिया गया है।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो देखने के बाद लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यदि आरोपी पर पहले ही सख्त कार्रवाई की जाती, तो ऐसी घटनाएं न होतीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts