Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेअमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 47...

अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 47 स्टेशनों का कायाकल्प !.. 17.23 करोड़ रुपए की लागत से छिंदवाडा स्टेशन में यात्री केन्द्रित सुविधाओं का किया जाएगा उन्नयन एवं आधुनिकीकरण…

बिलासपुर। रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत स्टेशनों के कायाकल्प किया जा रहा है। इस के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 47 स्टेशनों का उन्नयन एवं आधुनिकीकरण कार्य कर स्टेशनों का कायाकल्प किया जायेगा। पुनर्विकास के बाद छिंदवाडा रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और बेहतर यात्रा अनुभव होगा। स्टेशन पर उन्नत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेटिंग हॉल का प्रावधान किया जाएगा । स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन के अनुकूल सुविधाएं होंगी ।

यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ रोजगार में होगा विकसित, स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

स्थानीय कला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के डिजाइन तथा स्वरूप का उन्नयन किया जा रहा है। स्टेशन परिसरों को मनमोहक स्वरूप दिया जा रहा है । रेलवे स्टेशन सिटी के दोनों तरफ जुड़कर सिटी सेंटर की तरह विकसित किए जायेंगे। स्टेशन स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र बनेगा, जहाँ यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ रोजगार बढ़ने की व्यापक संभावना विकसित होगी। जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा । सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुये चौड़ा रोड़ का निर्माण कर सुगम मार्ग का निर्माण किया जा रहा है । एयर पोर्ट की तर्ज पर स्टेशन भवन प्रवेश पोर्च, व्यवस्थित प्रवेश व निकासी द्वार के साथ स्टेशन में प्रवेश एवं निकास के मार्ग को अलग-अलग किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को भीड़भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा । सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया दोपहिया एवं चारपहिया गाड़ियों के लिए डेवलप किया जा रहा है । सौंदर्यीकरण एवं डिजाइनर साइनेजेस तथा स्थानीय कला-संस्कृति की चित्रकारी से स्टेशन को आकर्षक बनाया जा रहा है । स्टेशन परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हाइमास्ट लाइट लगाए जा रहे है।

रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी मिलेगा बढ़ावा

इसके अलावा छिंदवाडा स्टेशन परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट, स्टेशन पर ऑटोमेटीक मसाज चेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है । रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा । वर्तमान में छिंदवाडा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 22 रेल गाड़ियों का आवागमन रहता है और 11 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन हो रहा है, जबकि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि होगी, जिसके अनुरूप इसे विकसित किया जा रहा है ।

छिंदवाडा स्टेशन का 17.23 करोड़ रुपए की लागत से होगी उन्नयन तथा आधुनिकीकरण

ज्ञात हो की मध्य प्रदेश राज्य में रेल विकास कार्यों के लिए बजट 24-25 हेतु कुल 15 हजार 143 करोड़ रु आवंटित किया गया है। छिंदवाडा स्टेशन का उन्नयन तथा आधुनिकीकरण 17.23 करोड़ रुपए की लागत से किए जाएँगे । प्रस्तावित पुनर्विकास कार्यों के अंतर्गत छिंदवाडा स्टेशन में निम्न विकास कार्य किये जा रहे है:- विकास कार्य :- सर्कुलेटिंग एरिया का विकास तथा उद्यान एवं भूदृश्य , स्टेशन बिल्डिंग का नया आकर्षित स्वरुप ( संस्कृति व स्थानीयकला युक्त ) , वृहद कार पार्किंग की सुविधा एवं दो हाई मास्ट लाइट कॉनकोर्स विकास – ( चित्रकारी और स्थानीय कलाकृति।) ,तीन लिफ्ट तथा 12 मीटर फूट ओवर ब्रिज आकर्षित पोर्च , भुवनेश्वर मॉडल शौचालय तथा आठ सी.सी.टी.वी की सुविधा शामिल है। यात्रियों की मांग तथा आकांक्षा के दृष्टिगत भारतीय रेल निरंतर ही बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील रही है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधा एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है जिसका एक महत्वपूर्ण प्रतीक स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्य हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts