Saturday, April 4, 2026
Homeअपराधमहिला की मौत के बाद भड़का बवाल, मायके पक्ष ने पति और...

महिला की मौत के बाद भड़का बवाल, मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, अस्पताल में हुई जमकर मारपीट, देखें वीडियो…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित नवकार अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

जानकारी के अनुसार, संतोषी नगर के शिव नगर निवासी यास्मिन ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। गंभीर हालत में उसे रिंग रोड स्थित नवकार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पति इरशाद व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि यास्मिन के साथ लंबे समय से मारपीट होती थी और घटना वाले दिन भी विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि हत्या करने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटकाया गया।

इसी आरोप-प्रत्यारोप के बीच अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया।

घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts