Saturday, March 28, 2026
HomeअपराधVIDEO: पिकनिक के दौरान बवाल, नशे में धुत युवकों ने युवक-युवतियों पर...

VIDEO: पिकनिक के दौरान बवाल, नशे में धुत युवकों ने युवक-युवतियों पर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप, 7 घायल…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में छेरछेरा पर्व के दौरान शांति भंग करने का मामला सामने आया है। पेण्ड्रा थाना क्षेत्र में पिकनिक मना रहे युवक-युवतियों पर नशे में धुत युवकों ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिकनिक के दौरान अचानक हमला

जानकारी के अनुसार, छेरछेरा पर्व के मौके पर भंवर सिंह पोर्ते अपनी बहन और दोस्तों के साथ गांव की पानी टंकी के पास पिकनिक मना रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत दुर्गेश साहू वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख भंवर सिंह ने अपनी बहन और सहेलियों को घर भेजने की कोशिश की, लेकिन विवाद और बढ़ गया।

4–5 साथियों को बुलाकर की मारपीट

आरोप है कि दुर्गेश साहू ने अपने 4–5 साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और चापड़ जैसे हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

7 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

मारपीट में भंवर सिंह पोर्ते, अश्वनी केंवट, आदित्य चौधरी, अंकुश केंवट, जनक केंवट, अमन केंवट और जलेश केंवट घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद भंवर सिंह पोर्ते ने पेण्ड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts