Monday, June 16, 2025
Homeअन्य खबरेश्रवण बाधित बालिका विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित...

श्रवण बाधित बालिका विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित…

बिलासपुर। सत्य साईं हेल्प वे श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय में स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई।

संस्था की ओर से बिलासपुर के मतदाताओं से अपील की गई कि वे 11 फरवरी 2025 को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और शहर के सुव्यवस्थित विकास में योगदान दें। साथ ही “मोर बिलासपुर, स्वच्छ बिलासपुर” के संकल्प को साकार करने का आग्रह किया गया।

विद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” थीम पर रंगोली व पेंटिंग बनाई गई, जिससे लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका  ममता मिश्रा, प्राचार्या दीपिका मिश्रा, शांति यादव, शालिनी विशाल, अशोक तंबोली, आलोक वालिम्बे, जया मजूमदार, रेखा ध्रुव,  सावित्री केशरवानी, कांति मरावी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। सत्य साईं हेल्प वे श्रवण बाधित बालिका आवासीय विद्यालय में स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। संस्था की ओर से बिलासपुर के मतदाताओं से अपील की गई कि वे 11 फरवरी 2025 को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और शहर के सुव्यवस्थित विकास में योगदान दें। साथ ही "मोर बिलासपुर, स्वच्छ बिलासपुर" के संकल्प को साकार करने का आग्रह किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। "वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम" थीम पर रंगोली व पेंटिंग बनाई गई, जिससे लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका  ममता मिश्रा, प्राचार्या दीपिका मिश्रा, शांति यादव, शालिनी विशाल, अशोक तंबोली, आलोक वालिम्बे, जया मजूमदार, रेखा ध्रुव,  सावित्री केशरवानी, कांति मरावी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।