Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधदेखिए Live Video: ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा, ई-रिक्शा पलटा, फिर महिला की जान...

देखिए Live Video: ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा, ई-रिक्शा पलटा, फिर महिला की जान भी ली: हिट एंड रन का खौफनाक सच…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के भगत सिंह चौक पर हुए हिट एंड रन मामले में चौंकाने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा गया कि एक ऑटो चालक ने रेड सिग्नल को नजरअंदाज करते हुए सिग्नल जंप किया। इसके बाद एक महिला ने ऑल्टो कार से ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे रिक्शा सड़क पार कर रही एक अन्य महिला के ऊपर गिर गया। यह हादसा इतना भयानक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद, महिला ड्राइवर अपनी कार समेत मौके से फरार हो गई। इस मामले ने ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। ई-रिक्शा चालकों द्वारा अचानक वाहन रोकने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण शहर में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस घटना में एक निर्दोष महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी, जो आंगनबाड़ी केंद्र से लौटते समय अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts