Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधकौन जिम्मेदार? स्कूल में खेलते-खेलते निर्माणाधीन मकान में गया छात्र, छज्जा गिरने...

कौन जिम्मेदार? स्कूल में खेलते-खेलते निर्माणाधीन मकान में गया छात्र, छज्जा गिरने से मौत, पूरे गांव में मचा हड़कंप…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शारदापुर गांव में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया है। खुटहन पारा स्थित माध्यमिक शाला में पढ़ने वाला कक्षा छठवीं का छात्र आलोक कुमार मध्यान्ह भोजन अवकाश के दौरान खेलते हुए स्कूल परिसर के पीछे बने एक निर्माणाधीन मकान तक पहुंच गया। इसी दौरान मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। साथ पढ़ने वाले बच्चों ने शिक्षकों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद शिक्षक मौके पर पहुंचे। वहां आलोक मलबे के नीचे खून से लथपथ हालत में दबा मिला। ग्रामीणों और शिक्षकों की मदद से उसे बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और पास में चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रथम दृष्टया शिक्षकों की लापरवाही भी सामने आ रही है। मामले की जांच पुलिस और शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts