Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेगणतंत्र दिवस पर युवा कांग्रेस की अनोखी पहल: सिरगिट्टी के बन्नाक...

गणतंत्र दिवस पर युवा कांग्रेस की अनोखी पहल: सिरगिट्टी के बन्नाक चौक में लगी न्याय चौपाल, कहा – “मेरा संविधान, मेरा अधिकार” पत्रिका से लोगों को मिले संवैधानिक हक की जानकारी…

बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस लीगल सेल, बिलासपुर द्वारा सिरगिट्टी स्थित बन्नाक चौक में न्याय चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान “मेरा संविधान, मेरा अधिकार” पत्रिका का वितरण कर आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित युवा कांग्रेस नेता अनमोल सिंह खनूजा ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय की व्यवस्था धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। बीते कुछ वर्षों की नीतियों के कारण आम आदमी को रोजमर्रा की जिंदगी में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के सामने सलाह, सुरक्षा और समस्या समाधान को लेकर एक बड़ा गैप बन गया है, जिससे वे अपनी बड़ी समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस की न्याय चौपाल राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु, साथ ही युवा कांग्रेस राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपेश सिंह भदौरिया के निर्देश पर देशभर में न्याय चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ का पहला न्याय चौपाल बिलासपुर के सिरगिट्टी बन्नाक चौक से प्रारंभ किया गया है। आने वाले समय में यह कार्यक्रम प्रत्येक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

न्याय चौपाल का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह जानकारी देना है कि वे अपनी समस्याएं कहां रखें, किस विषय पर शिकायत करें और संबंधित अधिकारी से कैसे संपर्क करें। इस मंच के माध्यम से नागरिकों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। सिरगिट्टी बन्नाक चौक में लगाए गए न्याय चौपाल में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

सफाई कर्मियों सहित समाजसेवियों का किया गया सम्मान
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में दिन-रात सेवा देने वाले सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही गृहणियों एवं समाजसेवियों को भी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts