Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरे100 साल पुराना मिशन अस्पताल ढहा: सरकारी जमीन पर चल रहा था...

100 साल पुराना मिशन अस्पताल ढहा: सरकारी जमीन पर चल रहा था स्वास्थ्य का धंधा, 10 बुलडोजरों ने पल भर में मिटाई…

बिलासपुर में 100 साल पुराना मिशन अस्पताल ढहाया गया, 10 बुलडोजरों से चला अतिक्रमण अभियान/

बिलासपुर। बिलासपुर में 100 साल पुराना जर्जर मिशन अस्पताल परिसर पर मंगलवार सुबह 6 बजे से नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है। अतिक्रमण दस्ते के 10 बुलडोजर इस ऐतिहासिक भवन को ध्वस्त करने में लगे हैं। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई करोड़ों की सरकारी जमीन के व्यवसायिक उपयोग को लेकर की जा रही है, जहां लीज समाप्त होने के बावजूद अस्पताल और अन्य व्यवसायिक गतिविधियां चल रही थीं।

लीज समाप्त होने के बाद भी हो रहा था संचालन

मिशन अस्पताल की लीज वर्ष 2014 में समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने लीज का नवीनीकरण नहीं कराया। वर्ष 2024 में नजूल न्यायालय ने लीज नवीनीकरण के आवेदन को खारिज कर दिया था, जिसके बाद हाईकोर्ट में अपील की गई, लेकिन वहां भी स्थगन आदेश नहीं मिला। जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई के तहत इस ऐतिहासिक अस्पताल को अब ध्वस्त किया जा रहा है।

 

व्यावसायिक उपयोग में थी जमीन

अस्पताल प्रबंधन ने लीज समाप्त होने के बावजूद अस्पताल परिसर की जमीन को व्यावसायिक उपयोग में लाना शुरू कर दिया था। डॉ. रमन जोगी और पदाधिकारियों ने अस्पताल के ओपीडी और अन्य हिस्सों को कब्जे में लेकर किराए पर दे दिया। परिसर में मेडिकल स्टोर, नर्सिंग कॉलेज और अन्य सुविधाएं चल रही थीं, जिन्हें अब प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है।

अस्पताल के संचालन पर प्रशासन का ध्यान

जिला प्रशासन के कब्जे में आने के बाद भी अस्पताल पहले की तरह संचालित हो रहा था। डॉक्टर अपने चैंबर में बैठ रहे थे और ओपीडी भी चलाई जा रही थी। मेडिकल स्टोर भी पहले की तरह खुला था, जहां से लोग दवाइयां खरीद रहे थे। इस स्थिति की शिकायतें होने के बावजूद कार्रवाई में देरी हुई, लेकिन अब प्रशासन ने कठोर कदम उठाते हुए अस्पताल को जमींदोज कर दिया है।

नर्सिंग कॉलेज और आवासीय परिसर भी शामिल

अस्पताल परिसर में एक नर्सिंग कॉलेज का कार्यालय भी था, जिसमें विधायक निधि से जनरेटर और एसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। साथ ही, परिसर के मकान किराए पर दिए गए थे, जो जिला प्रशासन के कब्जे में आने के बाद भी कब्जाधारियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts