Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराध17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने कर ली आत्महत्या... बाथरूम में फंदे से...

17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने कर ली आत्महत्या… बाथरूम में फंदे से लटकी मिली लाश… पुलिस बोली: आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। बेडरूम में उसकी लाश मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पूरा मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के बलिराम कश्यप वार्ड का है। इस इलाके की रहने वाली 17 साल की नाबालिग रक्षाबंधन के दिन अपने परिवार के साथ दी। दिनभर हंसी-खुशी त्योहार मनाई। लेकिन शाम से वह काफी उदास हो गई थी। परिजनों ने उससे पूछा भी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया था।

बेडरूम में ही चुनरी से बनाया था फंदा

वहीं रात में वह अपने बेडरूम में ही चुनरी से फंदा बनाई। फंदे को पंखा से बांधा और झूल गई। कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से उतारा, फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर बोधघाट थाना के जवान पहुंचे और शव अपने कब्जे में लिया।

जांच में जुटी पुलिस

बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि लड़की ने आत्महत्या क्यों की है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही सुसाइड के कारणों का पता चल पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts