Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधकांग्रेस पार्षद ने दोस्त की ली जान... नशे में रॉड से सिर...

कांग्रेस पार्षद ने दोस्त की ली जान… नशे में रॉड से सिर फोड़ा… फिर थाने जाकर किया सरेंडर…

जांजगीर-चांपा: कांग्रेस पार्षद ने दोस्त की हत्या की, शराब के नशे में विवाद के बाद हत्या

जांजगीर- चांपा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन हो रही हत्याओं ने पुलिस के भी नाक में दम कर दिया है। जशपुर में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या के बाद जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटी। नवागढ़ नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 के कांग्रेस पार्षद आनंद कश्यप ने शराब के नशे में अपने दोस्त मोहनीश केशरवानी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

FIR कराने पहुंचे दोस्त की जान ले ली

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह दोनों दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी बीच कुछ कहासुनी हो गई और केशरवानी ने नवागढ़ थाने में आनंद कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। थाने में दोनों के बीच सुलह हो गई, जिसके बाद दोनों शराब ठेके पर गए और फिर से साथ में शराब पीने लगे।

मृतक
                            मृतक

गुस्से में लिया रॉड और किया हमला

शराब पीने के दौरान विवाद और बढ़ गया। अचानक आनंद कश्यप ने पास की रॉड उठाई और मोहनीश केशरवानी के चेहरे और सिर पर हमला कर दिया। मोहनीश को गंभीर चोटें आईं और कुछ ही देर में वह अचेत हो गया।

थाने पहुंचकर किया सरेंडर

हमले के बाद आनंद कश्यप ने रॉड लेकर खुद नवागढ़ थाने में जाकर सरेंडर कर दिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोहनीश को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आनंद कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी पार्षद
                     आरोपी पार्षद

दोनों के बीच अक्सर होते थे झगड़े

पुलिस जांच का सामने आया कि कश्यप और मोहनीश के बीच अक्सर विवाद होते थे। जो कई बार गाली गलौज और मारपीट तक पहुंच जाया करता था। और दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, लेकिन शराब पीने के बाद दोनो झगड़े और बढ़ जाते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts