Sunday, March 29, 2026
Homeअन्य खबरेकिसानों का शोषण LIVE: रतनपुर मंडी में रिश्वतखोरी कैमरे में कैद, 5...

किसानों का शोषण LIVE: रतनपुर मंडी में रिश्वतखोरी कैमरे में कैद, 5 रुपये किलो की डील? धान खरीदी में ‘रिश्वत राज’, कौन है जिम्मेदार? वीडियो वायरल…

रतनपुर धान खरीदी केंद्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला, किसानों से खुलेआम रिश्वत वसूली?

कर्मचारी कैमरे में रिश्वत लेते कैद, आरोप: फड़ प्रभारी नशे में धुत्त/

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के धार्मिक नगरी रतनपुर के धान खरीदी केंद्र में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का खेल जोरों पर है। किसानों से तौल के नाम पर 5 रुपये प्रति किलो की अवैध वसूली की जा रही है। किसानों का आरोप है कि बिना रिश्वत दिए उनका काम नहीं हो रहा है।

किसानों से जबरन दो किलो अतिरिक्त लिया जा रहा धान?

एक किसान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कर्मचारियों द्वारा तौल में हेराफेरी की जा रही है और प्रति किसान से दो किलो अतिरिक्त धान लिया जा रहा है? मीडिया के सामने एक लाइव वीडियो भी सामने आया, जिसमें कर्मचारी खुलेआम रिश्वत लेते हुए दिख रहा है।

आरोप: फड़ प्रभारी नशे में धुत्त, मंडी में हेराफेरी चरम पर

वहीं दूसरे किसान ने आरोप लगाया कि, फड़ प्रभारी रवि चिंत्रकार नशे में धुत्त होकर किसानों को धमकाता हैं और अवैध वसूली करता हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र प्रभारी राकेश श्रीवास और फड़ प्रभारी चिंत्रकार की मिलीभगत से यह सब हो रहा है।

पिछले साल भी सामने आया था घोटाला

यह पहली बार नहीं है जब रतनपुर धान खरीदी केंद्र में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया हो। पिछले साल भी लाखों रुपये के धान की गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ था, जिसकी रिकवरी आज तक नहीं हो पाई।

प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

केंद्र पर रिश्वतखोरी का वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस तरह के भ्रष्टाचार से सरकार की साख पर बट्टा लग रहा है। इस मामले में दोषियों पर किस तरह कार्रवाई होगा, यह देखना होगा। लेकिन अगर ऐसे कारनामों से किसानों का शोषण और जनता का सरकार से विश्वास भी टूटने लगेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts