Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराध9 वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल की छत पर दिया...

9 वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल की छत पर दिया घटना को अंजाम, मामला दर्ज…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी पीड़िता के स्कूल में पढ़ता है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर राजेन्द्र नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना राजेंद्र नगर, अमलीडीह के एक स्कूल की है। पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक, छात्रा को स्कूल की छत में लेजाकर आरोपी ने तीन से चार बार दुष्कर्म किया।

नाबालिग आरोपी की हरकत से परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं पर भी सवाल उठ रहे है कि इतनी बड़ी घटना वो भी स्कूल की छत के उपर हुई और इसकी भनक स्कूल के शिक्षकों, शिक्षिकाओं को कैसे नहीं लगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts