Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधसिलेंडर ब्लास्ट या साजिश? घर में उठीं लपटें, बुझ गईं तीन जिंदगियां,...

सिलेंडर ब्लास्ट या साजिश? घर में उठीं लपटें, बुझ गईं तीन जिंदगियां, मासूम के साथ माता-पिता की मौत…

राजनांदगांव में सिलेंडर ब्लास्ट: एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत/

घर में लगी आग में जिंदा जले पति, पत्नी और मासूम बेटी/

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के भंवरमरा गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दर्दनाक हादसा हुआ। एक ही परिवार के तीन लोगों की आग में जलकर मौत हो गई। मृतकों में 40 वर्षीय भगवत सिंह, उनकी 35 वर्षीय पत्नी तनु सिंह और 2 साल की मासूम बेटी भाविया सिंह शामिल हैं।

सिलेंडर पाइप में लीक से हादसा

शुरुआती जांच में सामने आया है कि गैस सिलेंडर पाइप में लिकेज के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के दौरान पूरा घर आग की लपटों में घिर गया, जिससे तीनों की जान चली गई।

ग्रामीणों ने दी फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

 

प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही राजनांदगांव एसडीएम खेमलाल वर्मा, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक, और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है और आग लगने के पीछे के सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।

 

सभी एंगल पर जांच जारी

बसंतपुर थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन ने कहा कि हादसा सिलेंडर ब्लास्ट का है या किसी अन्य कारण से हुआ है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

ग्रामीणों में शोक का माहौल

इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। लोग भगवत सिंह और उनके परिवार के निधन से बेहद आहत हैं। प्रशासन ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts