Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेरायपुर में IT का बड़ा एक्शन: रेलवे ठेकेदार और निर्माण कंपनी के...

रायपुर में IT का बड़ा एक्शन: रेलवे ठेकेदार और निर्माण कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदारों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की, जिससे हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल और उनके भाई संजय अग्रवाल के ठिकानों पर की गई। आयकर विभाग की टीम ने अवंतिविहार में स्थित उनके घर और ऑफिस पर भी जांच की। इसके अलावा, निर्माण कंपनी आरएसए के मालिक के आवास और कार्यालय को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के कई अधिकारी इस जांच में शामिल हैं, और बड़े पैमाने पर दस्तावेजों की छानबीन जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts