Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेबिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करों की हार्ले डेविडसन बाइक और...

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करों की हार्ले डेविडसन बाइक और टाटा सफारी कार सहित करोड़ों की संपत्ति जब्त…

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी में संलिप्त आरोपियों की संपत्ति जब्त/

आरोपियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति की जब्ती/

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में आर्थिक जांच भी शुरू की है, और अग्रिम कार्रवाई के लिए सफेमा कोर्ट मुंबई को प्रतिवेदन भेजा है।

गांजा तस्करी में शामिल पुलिसकर्मी और उनके सहयोगी गिरफ्तार

गांजा तस्करी में शामिल जीआरपी आरक्षक और उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में जीआरपी आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंशी शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रेन में गांजा तस्करी के लिए अपने निजी सहयोगियों को तैनात किया जाता था।

एसपी रजनेश सिंह ने किया खुलासा

एसपी रजनेश सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया, 23 अक्टूबर 2024 को जीआरपी बिलासपुर ने आरोपी योगेश सोंधिया और रोहित द्विवेदी के कब्जे से 20 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। आरोपीगण के खिलाफ जीआरपी बिलासपुर थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में यह पाया गया कि जीआरपी थाने में पदस्थ आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंशी गांजा तस्करी में संलिप्त थे। यह लोग ट्रेन में पेट्रोलिंग और चेकिंग ड्यूटी पर जाने के दौरान अपने सहयोगियों को गांजा बेचने के लिए सप्लाई करते थे।

करोड़ों की संपत्ति बनाई और लक्जरी वाहन खरीदे

एसपी ने बताया कि, इन आरोपियों ने अवैध रूप से अर्जित धन को स्वयं और बेनामी बैंक खातों में जमा किया था। उन्होंने इस पैसे से करोड़ों की संपत्ति बनाई और लक्जरी वाहन खरीदे। इस संपत्ति को चिन्हित कर एनडीपीएस एक्ट के तहत सीज और फ्रीज किया गया है।

आवेदन और संपत्ति की जानकारी

आरोपियों द्वारा अवैध धन से बनाई गई संपत्तियों की सूची भी जारी की गई है। लक्ष्मण गाईन, मन्नू प्रजापति और संतोष राठौर के नाम पर करोड़ों की संपत्ति की पहचान की गई है, जिनमें भूमि और लक्जरी वाहन भी शामिल हैं।

संपत्ति का विवरण:

1. लक्ष्मण गाईन और कृष्णा गाईन का 1600 वर्गफुट का भूखंड, अनुमानित बाजार मूल्य 50 लाख रुपये।

2. संतोष राठौर का 5232 वर्गफीट का भूखंड, अनुमानित बाजार मूल्य 10 लाख रुपये।

3. मन्नू प्रजापति का 1250 वर्गफुट का भूखंड, अनुमानित बाजार मूल्य 15 लाख रुपये।

4. कुसुम प्रजापति और मन्नू प्रजापति का 1428 वर्गफुट का भूखंड, अनुमानित बाजार मूल्य 40 लाख रुपये।

5. मन्नू प्रजापति का 1000 वर्गफुट का भूखंड, अनुमानित बाजार मूल्य 10 लाख रुपये।

लक्जरी वाहनों की जब्ती

1. हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल – लक्ष्मण गाईन ने अपने साले के नाम पर खरीदी थी, कीमत करीब 2.80 लाख रुपये।

2. टाटा सफारी 7 एस – लक्ष्मण गाईन ने अपने साले के नाम पर खरीदी थी, कीमत लगभग 20 लाख रुपये।

3. हुण्डई वेन्यू – संतोष राठौर ने स्वयं के उपयोग के लिए खरीदी, कीमत लगभग 5 लाख रुपये।

कानूनी कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया

एसपी रजनेश सिंह ने कहा, हम इस मामले में एन्ड टू एन्ड कार्रवाई कर रहे हैं और वित्तीय जांच की प्रक्रिया जारी है। आगे की कार्रवाई के लिए सफेमा कोर्ट मुंबई में प्रतिवेदन भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts