Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेसड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत युवाओं को जागरूक करने का आयोजन...

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत युवाओं को जागरूक करने का आयोजन…

बिलासपुर, 18 जनवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माई भारत नेहरू युवा केंद्र, बिलासपुर द्वारा “सड़क सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत एक विशेष युवा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक) शिव चरण सिंह परिहार, जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव और चेतना वेलफेयर सोसाइटी के सचिव गौरव शर्मा ने युवाओं को सड़क सुरक्षा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

पुलिस उपाधीक्षक परिहार ने सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे यातायात संकेतों का पालन करें और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव और गौरव शर्मा ने भी युवाओं को संबोधित किया और ट्रैफिक नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हैं और इस प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को दूसरों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार मोहनलाल सोनी, नीरज कुमार कांठलेय, अखिल पांडेय, हिमाचल बारेठ, पिंकी साहू और करुणा मेरावी सहित 25 युवा शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts