Homeअपराधसड़क हादसे में पूर्व सरपंच समेत दो की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने...

सड़क हादसे में पूर्व सरपंच समेत दो की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन को किया आग के हवाले…

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र में कठौतिया गांव में शनिवार रात एक तेज रफ्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए और माजदा वाहन को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, मामले को नियंत्रित किया, और दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ढालचंद साहू (कठौतिया के पूर्व सरपंच) और रामचंद पटेल के रूप में हुई है। हादसे के कारण दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने वाहन को जलाने की घटना को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts