Saturday, February 14, 2026
Homeअन्य खबरेउम्र में दो दिन की कमी, टूट गया 'मिस छत्तीसगढ़' का राजनीतिक...

उम्र में दो दिन की कमी, टूट गया ‘मिस छत्तीसगढ़’ का राजनीतिक सपना, नामांकन रद्द, रो-रोकर बुरा हाल, पूजा टांडेकर का आरोप – मुझे जीतते देख रची गई साजिश…

महज दो दिन और सपना टूटा: पूजा टांडेकर का नामांकन रद्द 

नामांकन स्क्रूटनी में बड़ा झटका 

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाली ‘मिस छत्तीसगढ़’ पूजा टांडेकर को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना समर्थित प्रत्याशी पूजा का नामांकन महज दो दिन कम उम्र होने के कारण खारिज कर दिया गया।

नियमों ने रोका रास्ता

निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए, जबकि पूजा की जन्मतिथि 30 जनवरी 2000 है। इस तरह उनकी उम्र दो दिन कम होने से उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।

रो-रोकर बुरा हाल, कलेक्टर से लगाई गुहार

नामांकन रद्द होने से पूजा सदमे में आ गईं और अपनी आंखों के सामने सपने को टूटता देख उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपील भी की, लेकिन नियमों की मजबूरी के कारण कोई राहत नहीं मिली।

साजिश का आरोप, वकील पर उठाए सवाल

पूजा ने आरोप लगाया कि उनकी जीत निश्चित थी, इसलिए उनके खिलाफ यह षड्यंत्र रचा गया। उन्होंने नामांकन भरते समय वकील द्वारा गुमराह करने का आरोप भी लगाया और बताया कि फार्म भरने के लिए ₹5000 लिए गए थे।

चुनाव की तैयारी में हुआ हजारों का खर्च

उन्होंने कहा कि इस चुनाव की तैयारी में 40-50 हजार रुपए खर्च किए, जिसमें फार्म फीस, टैक्स, पोस्टर-बैनर आदि शामिल थे। लेकिन अब उनका सपना चकनाचूर हो गया।

फॉलोअर्स का हौसला—अगली बार मजबूत वापसी

पूजा के समर्थकों का कहना है कि अगले चुनाव तक पांच साल का वक्त है। वे पूरी मेहनत कर दोबारा मजबूती से चुनाव लड़ेंगी और इस हार को जीत में बदलेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts