
बिलासपुर। पार्षद पद के प्रत्याशी सुनील सोनकर वार्ड 49 में अटल चौक, रामायण चौक, महामाया मंदिर, सूर्यवंशी मोहल्ला और गुड़ी पारा में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वे जनता को अपनी योजनाओं से अवगत कराते हुए वार्ड के समग्र विकास का भरोसा दिला रहे हैं।

महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक ने साधा निशाना
महापौर पद के प्रत्याशी प्रमोद नायक ने वार्ड में पहुंचकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब तक इस वार्ड में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ, सड़कें बदहाल हैं, जल निकासी की समस्या बनी हुई है और बिजली की दिक्कतें भी बरकरार हैं।

विकास के दावों पर जोर
सुनील सोनकर ने कहा कि वे चुनाव जीतने नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने आए हैं। वे सड़क, नाली, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा कर रहे हैं। साथ ही, युवाओं को रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।

जनता से मिल रहा समर्थन
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्याएं रखीं और बदलाव की उम्मीद जताई। जनता ने कहा कि इस बार वे सोच-समझकर वोट करेंगे, ताकि वार्ड का विकास संभव हो सके।
दिलचस्प होगा वार्ड 49 का मुकाबला
प्रचार अभियान में बढ़ती भीड़ और जनता के रुझान को देखते हुए वार्ड 49 का चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। अब यह देखना होगा कि जनता सुनील सोनकर और प्रमोद नायक के वादों पर कितना भरोसा जताती है और किसे जीत का ताज पहनाती है।
