
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने उज्बेकिस्तान की युवती समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना जुगल कुमार विदेशी महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवाता था। आरोपी Locanto App के माध्यम से इस रैकेट को संचालित कर रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिला दलाल भी शामिल हैं।

सड़क हादसे से खुला रैकेट का राज
5 फरवरी की रात रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत्त विदेशी युवती ने अपनी कार से एक्टिवा सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अरुण कुमार विश्वकर्मा की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस जांच में पाया गया कि कार सवार उज्बेकिस्तानी युवती देह व्यापार के लिए रायपुर आई थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी भावेश आचार्य ने उसे 27,000 रुपये देकर बुलाया था।

आईजी के निर्देश पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आईजी अमरेश मिश्रा ने रायपुर पुलिस और साइबर यूनिट को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने गिरोह से जुड़े आरोपियों की तलाश शुरू की और 17 लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे Locanto App के जरिए ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें और रेट भेजते थे।

गिरफ्तारी की गई आरोपी
प्रमुख गिरफ्तार आरोपी:
1.जुगल कुमार राय (मास्टरमाइंड) – पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार।
2. रवि ठाकरे – आर.डी.ए. कॉलोनी, रायपुर।
3. जागेन्द्र उके उर्फ मोहन – पहाड़ीपारा, गुढ़ियारी।
4. बृजेश साहा – अम्बिकापुर से गिरफ्तार।
5. मोह. साजिद, दिनेश लिलवानी, शेख इमरान, अमित सोनी, रमेंद्र पाठक, शेख नूरूल हक, दुर्गेश पनागर, मयंक हरपाल, मोह. शबीर, मनोरंजन बारिक, ऋषभ शर्मा सहित दो महिला दलाल।
पुलिस की आगामी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस केस में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस आगे की जांच जारी रखे हुए है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
