Monday, February 16, 2026
Homeअपराधनहर किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में...

नहर किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई बिरकोना नहर रोड के किनारे एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

फ़िलहाल, खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी, वहीं महिला के लेफ्ट हैंड में A.K गोदना (टैटू) का निशान है, जो पहचान के लिए अहम सुराग साबित हो सकता है? शव की हालत और घटनास्थल को देखते हुए हत्या की आशंका जता रही है।

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज तैयारी में जुटी हुई है और मामले की आगे जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts